शनिवार, 28 नवंबर 2009

कांग्रेस ने मुझे फिल्मी "डॉन" बना दिया: मधु कोडा

हजारों करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपों से घिरे झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा राज्‍य में भारतीय जनता पार्टी को एक नया मुद्दा थमा दिया है। कुछ महीने पहले तक कांग्रेस के समर्थन से राज्‍य के मुख्‍यमंत्री की गद्दी पर काबिज रहे तत्‍कालीन निर्दलीय विधायक (अब सांसद) कोड़ा ने कांग्रेस पर ब्‍लैकमेल करने का आरोप मढ़ दिया है।

करीब 4000हजार करोड रूपये की सरकारी हेराफेरी के प्रमुख आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा ने कहा है कि उनके विरोधियो खासकर कांग्रेस ने उन्हे मुंबईया फिल्म के हीरो अमिताभ व शाहरूख की तरह 'डॉन' बना दिया है। उन्होने पश्चिम सिंहभूम जिले की जगन्नाथपुर सीट पर अपनी धर्मपत्नि गीता कोडा का चुनाव प्रचार करते हुये सरेआम चुप्पी तोडी और कांग्रेस पर निशाना साधा. श्री कोडा ने कहा कि पहले सबने गद्दी पर बैठाया और फिर सबने ब्लैकमेल किया।

कोड़ा ने यह टिप्‍पणी कर न सिर्फ कांग्रेस पर निशाना साधा है, बल्कि राज्‍य की मासूम आदिवासी जनता के सामने अपने आप को निर्दोष साबित करने की भी कोशिश की है। वैसे यह टिप्‍पणी राज्‍य में सत्‍तारूढ़ होने के सपने देख रही भाजपा के लिए चुनाव प्रचार के दौरान एक बड़ा हथियार साबित हो सकती है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि पिछले विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी रही भाजपा इस हथियार का इस्‍तेमाल कितनी चालाकी और दक्षता से कर पाती है और कोड़ा की बात राज्‍य की जनता की समझ में कितनी आती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें